श्याम अग्रहरि
दुद्धी,सोनभद्र : दुद्धी क़स्बे से सटे मलदेवा गांव कैलाश कुंज द्वार मंदिर परिसर में शनिवार की दोपहर 2 बजे हाई मास्ट पोल खड़ा कर रहा हाइड्रा अनियंत्रित हो पलट गया जिससे पोल सहित हाइड्रा पुलर का भारी भरकम हिस्सा मंदिर परिसर में स्थित दो दशक से आकर्षण का केंद्र बने गजराज जी (हाथी) व चहारदीवारी पर गिर गया जिससे हाथी का सीमेंटेड पुतला समेत मंदिर की चहारदीवारी धाराशायी हो गयी । पोल को फाउंडेशन से फीट करने वाला मिस्त्री पास में ही खड़ा था जो बाल बाल बच गया । हाइड्रा पलटने से हाथी का पुतला टूटने की खबर लगते ही घटना स्थल पर ग्रामीणों की भीड़ उमड़ पड़ी| लोगों का कहना है कि जहां पर्यटन विभाग की ओर से हाई मास्ट लाइट लगा कर मंदिर परिसर को रोशन करने की तैयारी चल रही थी जो शनिवार को तनिक सी चूक के कारण कैलाश कुंज द्वार की पिछले दो दशक से शान बना विशाल हाथी का पुतला टूट गया जिससे मंदिर परिसर अब अधूरा लगने लगा है । अगले माह महाशिवरात्रि का पर्व है और यहां विशाल मेले का आयोजन होता हैं ,दूर दूर से श्रद्धालु मंदिर में दर्शन पूजन को आते हैं ।







