दुद्धी,सोनभद्र : विंढमगंज थाना क्षेत्र के अंतर्गत हिराचक गांव में में एनएच 39 पर शनिवार की सुबह लगभग 9 बजे विंढमगंज से दुद्धी ओर सवारी भर कर आ रही एक टेम्पों में समान दिशा से दुद्धी की ओर आ रही ट्रेलर वाहन ने पीछे से टक्कर मार दी जिससे टेंपो सड़क किनारे स्थित विद्युत पोल तोड़ते हुए सड़क छोड़ नीचे गढ्ढ़े में उतर गयी । घटना में चीख पुकार मच गई और टेंपो चालक समेत 9 सवार घायल हो गए । सूचना पर मौके पर पहुँची दुद्धी पुलिस ने सभी घायलों को पुलिस वाहन में बैठाकर प्राथमिक उपचार हेतु दुद्धी सीएचसी भर्ती कराया जहाँ सभी का प्राथमिक उपचार उपरांत एक घायल को उसकी नाजुक स्थिति देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया ।
दुद्धी पुलिस घायलों के निशानदेही पर ट्रेलर व उसके चालक को पकड़ कर अग्रिम कार्रवाई में जुट गई है







