SONBHADRA NEWS : ऑपरेशन त्रिनेत्र के तहत सीसीटीवी कैमरा लगवाने का किया अपील

ऑपरेशन त्रिनेत्र के तहत सीसीटीवी कैमरा लगवाने का किया अनुरोध

श्याम अग्रहरि

दुद्धी,सोनभद्र : स्थानीय कोतवाली परिसर में रविवार को कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले सभी ग्राम प्रधानों की बैठक ली गयी जिसमें कोतवाली प्रभारी नागेश कुमार रघुवंशी ने समस्त प्रधानों से आपरेशन त्रिनेत्र के तहत सभी प्रमुख रास्तों ,तिराहों एवमं चौराहों पर  सीसीटीवी कैमरा लगवाए जाने का  अनुरोध किया गया । जिससे आपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाया जा सके। इस मौके पर नगर पंचायत अध्यक्ष कमलेश मोहन के साथ ग्राम प्रधानों व प्रतिनिधियों में बृजेश कुशवाहा ,संजय कुमार ,अब्दुल्लाह अंसारी ,संतोष कुमार ,फकरुद्दीन आदि मौजूद रहें।