सोनभद्र : पुलिस अधीक्षक के निर्देशन मे अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) तथा क्षेत्राधिकारी नगर के आदेश के क्रम में प्रभारी निरीक्षक शिव प्रताप वर्मा ने एक दुष्कर्म के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया । प्रभारी निरीक्षक शिव प्रताप वर्मा ने बताया की मुखबिर के सूचना पर अमरजीत पुत्र मुन्ना निवासी सेमरिया थाना रायपुर जनपद सोनभद्र उम्र 20 वर्ष को उस समय पकड़ लिया गया जब वो कही बस पकड़ के भागने के फिराक में था बताया इस अभियुक्त के खिलाफ स्थानीय थाने रा०गंज० पर धारा 376, 506 भा०द०वि० मुकदमा पंजीकृत है ।







