SONBHADRA NEWS : दुद्धी के राम दरबार मे श्री राम, लक्ष्मण व माँ जानकी के प्रतिमा का प्राण प्रतिष्ठा

दुद्धी के राम दरबार मे श्री राम, लक्ष्मण व माँ जानकी के प्रतिमा का प्राण प्रतिष्ठा 

दुद्धी,सोनभद्र : क़स्बे के शिवाजी तालाब पर स्थित राम दरबार मे श्री राम ,लक्ष्मण व माँ जानकी के प्रतिमा के प्राण प्रतिष्ठा के लिए चल रहे तीन दिवसीय अनुष्ठान के अंतिम दिन सोमवार को यहां विधि विधान व वैदिक मंत्रोच्चार से प्रभु श्रीराम ,लक्ष्मण व माँ जानकी के प्रतिमा के प्रतिमाओं का प्राण प्रतिष्ठा करते हुए मूर्ति का अनावरण कर दिया गया । प्रभु श्री राम के दर्शन पूजन को दिन भर श्रद्धालु उमड़े रहे । इसके बाद भंडारे का आयोजन किया गया जो देर शाम तक चला ।