SONBHADRA NEWS : नोवा हॉस्पिटल में हुआ नि:शुल्क आंख का आपरेशन

नोवा हॉस्पिटल में हुआ नि:शुल्क आंख का आपरेशन

दुद्धी,सोनभद्र :  दुद्धी नगर में स्थित नोवा हॉस्पिटल में कैंप लगा के निशुल्क 17 लोगो का आंख का आपरेशन किया गया । जिसमें इलाहाबाद की डॉक्टर पारुल(नेत्र सर्जन) के द्वारा आंख की समस्या से संबंधित परेशान मरीजों की जांच कर आंख का आपरेशन किया गया और उन्हें उचित परामर्श दिया गया। इस कैंप में दुद्धी तहसील क्षेत्र के रहने वाले 17 लोगो ने अपना आंख जांच करा निशुल्क आपरेशन का लाभ उठाया । इस मौके पर नोवा हॉस्पिटल के प्रबंधक डॉ० मिथलेश कुमार ने बताया की समय समय पर नोवा हॉस्पिटल में निशुल्क कैंप लगाया जाता है । इस कैंप के माध्यम से दुद्धी तहसील क्षेत्र के लोग निशुल्क स्वास्थ्य संबंधित परामर्श एक्सपर्ट डॉक्टर से ले सकते है ।