SONBHADRA NEWS : उपजिलाधिकारी ने निर्माणाधीन नाली का किया निरीक्षण

उपजिलाधिकारी ने निर्माणाधीन नाली का किया निरीक्षण 

श्याम अग्रहरि

दुद्धी, सोनभद्र : कस्बे के रामनगर में नगर पंचायत द्वारा कराए जा रहे नाली निर्माण का एसडीएम सुरेश राय ने औचक निरिक्षण किया। एसडीएम के मौके पर पहुंचने से निर्माण कार्य देख रहें लोग सकते में आ गए एसडीएम ने निर्माणाधीन नाली के बारे में नगर वासियों से जानकारी ली । लोगों ने बताया कि नाली का निर्माण काफ़ी धीमी गति से हो रहीं हैं तथा नाली निर्माण के बाद उसको पूरी तरह ढका नहीं जा रहा हैं जिससे दुर्घटना की संभावना बनी रहती हैं। लोगों ने बताया कि लोगों के घरों का पानी नाली में निकलना हैं लेकिन नाली का लेबल ऊपर होने और घरों का लेबल कम होने के कारण नाली का पानी घर में घुसने की आशंका जतायी और कहा कि बरसात में ये नाली हमलोगों के लिए परेशानी का कारण बन सकती हैं।
नगर वासियों की समस्या सुनने के बाद एसडीएम ने मौके पर उपस्थित नाली निर्माण से जुड़े लोगों से कहा कि जन समस्याओं का निस्तारण करते हुए नाली का निर्माण किया जाए। उन्होंने लोगों को भरोसा दिलाया कि आप लोगों की समस्याओं का समाधान कराया जायेगा।