- अगला रोजगार मेला राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान परिसर दुद्धी, सोनभद्र में 21 जनवरी को आयोजित होगा ।
श्याम अग्रहरि
सोनभद्र : जिला समन्वयक,उ०प्र० कौशल विकास मिशन, सोनभद्र यजुवेन्द्र नाथ ने अवगत कराया की शनिवार को पं० दीन दयाल उपाध्याय ग्रामीण कौशल्य योजना अन्तर्गत उ०प्र० कौशल विकास मिशन सोनभद्र द्वारा रोजगार मेला विकास खण्ड करमा अन्तर्गत नवोदय तकनीकी प्रशिक्षण केन्द्र सुकृत सोनभद्र में आयोजित किया गया जिसमें 15 कम्पनियों द्वारा प्रतिभाग किया गया। इस रोजगार मेले में 318 युवाओं द्वारा प्रतिभाग किया गया जिसमें 168 युवाओं को नियुक्ति पत्र वितरित किया गया। अभ्यर्थियों में काफी उत्साह रहा। इस रोजगार मेले के मुख्य अतिथि पकौड़ी लाल कोल, सांसद लोकसभा, जिला समन्वयक उ०प्र० कौशल विकास मिशन तथा जिला कौशल प्रबन्धक, राधेश्याम पटेल, अजीत , कौशल प्रधान गौरही, रमाशंकर पटेल प्रधान सुकृत, चन्द्रभान (अध्यक्ष कोआपरेटिव), दिनेश , शिवपूजन, डा० रविशंकर सिंह प्रबन्धक, काशी आई०टी०आई० सृकृत एवं चन्द्रेश मौर्य, सूर्यमणि मिश्रा, महेश कुमार मिश्रा एवं अन्य लोग उपस्थित रहे। बताया की विभाग द्वारा अगला रोजगार मेला दिनांक 21 जनवरी 2024 को राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान परिसर दुद्धी सोनभद्र में आयोजित किया जायेगा।







