सोनभद्र समाचार : जय श्री राम के नारे से गूंज उठा दुद्धी निकला भव्य शोभायात्रा , डीजे के धुन पर थिरकते नजर आए रामभक्त

जय श्री राम के नारे से गूंज उठा दुद्धी निकला भव्य शोभायात्रा , डीजे के धुन पर थिरकते नजर आए रामभक्त 

- जगह जगह हुआ भंडारे का आयोजन

- प्राचीन दुद्धी शिवाजी तालाब के राम दरबार में भी हुआ श्री राम , लक्ष्मण, मां सीता जी का प्राण प्रतिष्ठा

श्याम अग्रहरि

दुद्धी,सोनभद्र : भगवान श्री राम का अयोध्या में मंदिर बनने व मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा सम्पन्न होने पर पूरे दुद्धी नगर में खुशी और जश्न का माहौल बना रहा । दुद्धी सहित आस पास के मंदिरों में पूजा पाठ, कृतन किया गया उसके बाद प्रसाद का वितरण किया गया । भगवान श्री राम की शोभा यात्रा निकाल डीजे के धुन पर रामभक्त थिरकते हुए दिखाई दिए । जगह जगह मिठाई बाटी गई हर पल को रामभक्त यादगार बनाने में जुटे रहे । यह शोभायात्रा रामलीला मैदान से निकल कर प्रमुख मार्गो से होते हुए पूरे नगर में भ्रमण किया। राम मंदिर अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा जिस समय हो रही थी उस समय दुद्धी नगर के प्राचीन शिवाजी तालाब पर भी राम दरबार मंदिर में श्री राम , लक्ष्मण व माता सीता जी का प्राण प्रतिष्ठा हुई ।इस शोभायात्रा में सभी धार्मिक संगठनों सहित रामभक्त कन्हैया लाल अग्रहरि, सुरेंद्र अग्रहरि, मनोज सिंह बबलू, संदीप गुप्ता, सुरेंद्र गुप्ता, आलोक अग्रहरि, मनीष जायसवाल, कमल कानू, दिलीप पांडे, सुमित सोनी,पंकज जायसवाल, संजू तिवारी, गोरख नाथ अग्रहरि, जितेंद्र चंद्रवंशी, कौशल जौहरी, सूरज देव, अनिल हलुवाई, राहुल अग्रहरि, भोलू जायसवाल,सहित काफी संख्या में महिलाएं रामभक्त मौजूद रहे । वही सुरक्षा की दृष्टि से थानाध्यक्ष नागेश रघुवंशी, काशी नाथ, का० ओमप्रकाश सहित पुलिस के जवान मौजूद रहे ।

बच्चों द्वारा बनाई गई राम मंदिर का मॉडल आकर्षण का रहा केंद्र

दुद्धी,सोनभद्र : स्थानीय क़स्बे में कुछ होनहारों ने राम मंदिर का आकर्षक मॉडल बना डाला ,जिसकी झांकी देख लोग भाव विभोर हो गए , जिसने देखा सभी ने इसकी खूब तारीफ की । क़स्बे के वैभव अग्रहरी ,काशी अग्रहरी , अव्यांश अग्रहरी ,पावन अग्रहरी ,आन्या ,मौलिक व अक्षत ने मिलकर राम मंदिर का आकर्षक मॉडल तैयार किया जिसे जिसने भी देखा तारीफ करते नही थके।