श्याम अग्रहरि
दुद्धी,सोनभद्र : स्थानीय कस्बा स्थित गुरुद्वारे में बुधवार की शाम सिखों के 10वें गुरु, गुरु गोविंद सिंह की जयंती बड़े ही धूम धाम के साथ मनाई गई । इस दौरान गुरु गोविंद सिंह की याद में शबद कृतन गा कर उनकी आराधना की । गुरु की सिख संगत और समाज के श्रद्धालुओं ने पावन गुरु पर्व पर गुरुद्वारे आके मत्था टेका । इसके उपरांत प्रसाद के रूप में श्रद्धालुओं में हलवा चना का वितरण किया गया । इस मौके पर गुरुद्वारे में सरदार अजीत सिंह, सुरेंद्र अग्रहरि, कमलेश मोहन, अक्षयवर नाथ अग्रहरि, कन्हैया लाल अग्रहरि, गोपाल अग्रहरि, रामजन्म गुप्ता, विजय अग्रहरि, भोला नाथ आढ़ती , रामपाल जौहरी, बंधन अग्रहरि, प्रशांत सिंह, राहुल अग्रहरि, कैलाश , दीना नाथ सहित अन्य श्रद्धालुगण मौजूद रहे ।







