श्याम अग्रहरि, सोनभद्र
सोनभद्र : जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी सोनभद्र विद्या देवी ने अवगत कराया है कि जनपद सोनभद्र के समस्त दिव्यांगजन जिनको दिव्यांग पेंशन प्राप्त हों रही है, उन्हें सूचित किया जाता है कि जिन दिव्यांगजनों का राशन कार्ड, फैमिली आई०डी० कार्ड नही है वह अपना आधार कार्ड फोटो सहित कार्यालय जिला पूर्ति अधिकारी सोनभद्र व अपने सम्बन्धित तहसील पर अपना राशन कार्ड बनवाये तथा जिन दिव्यांगजनों के राशन कार्ड नहीं बन रहे है वह ऑनलाईन साइट https://familyid.up.gov.in फैमिली आई०डी० कार्ड बनवाये जाने हेतु ऑनलाइन कराकर सम्बन्धित तहसील विकास खण्ड पर आवेदन पत्र जमा करें जिससे कि फैमिली आई०डी० बनायी जा सके। तथा राशन कार्ड, फैमिली आई०डी० कार्ड किसी भी कार्य दिवस में कार्यालय जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी सोनभद्र, विकास भवन लोढ़ी रूम नम्बर 11 में जमा कराये अन्यथा कि स्थिति में पेंशन की धनराशि लखनऊ स्तर से अवरूद्ध की जा सकती है।







