सोनभद्र : दुद्धी बार एसोसिएशन मतदान और मतगणना आज

दुद्धी बार एसोसिएशन मतदान और मतगणना आज 

श्याम अग्रहरि 

दुद्धी, सोनभद्र: आज गुरुवार को दुद्धी बार एसोसिएशन चुनाव के लिए 199 पंजीकृत मतदाता मतदान करेंगे। चुनाव अध्यक्ष, वरिष्ठ उपाध्यक्ष तथा सचिव पद के लिए होगा । 3 पदों के लिए मतदान आज गुरुवार 18 जनवरी की सुबह 11 बजे से 3:30 बजे तक तथा आज ही दिन 4 बजे से मतगणना एवं परिणामों की घोषणा कर दी जाएगी। प्रचार प्रसार के अंतिम दिन बुधवार को प्रत्याशियों ने पूरी ताकत झोंक दी।
मुख्य चुनाव अधिकारी प्रेमचंद यादव एडवोकेट ने बताया कि गुरुवार को 3 पदों के लिए चुनाव होगा, जिसमें अध्यक्ष पद हेतु जीतेन्द्र कुमार श्रीवास्तव व रमेश चंद सिंह आमने सामने हैं।वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद हेतु उमेश चंद व धुवेश प्रकाश में सीधा मुकाबला हैं वहीं सचिव पद हेतु अशोक कुमार गुप्ता तथा राजेश रंजन जौहरी के बीच मुकाबला होगा। 3 पदों के लिए 6 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। बताया कि मतदान के लिए अधिवक्ता सीओपी और ड्रेस कोड अनिवार्य हैं।