सोनभद्र समाचार : जनपद के मन्दिरों में भजन कीर्तन व सांस्कृतिक कार्यक्रम का हुआ आयोजन

जनपद के मन्दिरों में भजन कीर्तन व सांस्कृतिक कार्यक्रम का हुआ आयोजन

श्याम अग्रहरि

सोनभद्र : राम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर जनपद में 14 से 22 जनवरी 2024 तक राम मंदिरों/हनुमान/ वाल्मीकि मंदिर आदि में रामकथा/ रामायण पाठ/भजन/ कीर्तन/ दीप प्रज्जवलन/दीपदान आदि सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाने के क्रम में माता बन देवी मंदिर संकट मोचन में किया गया। इस मौके पर संकटमोचन श्री राम जानकी मंदिर राबर्ट्सगंज में होने वाली श्री राम लाल की प्राण प्रतिष्ठा के शुभ अवसर पर तक चलने वाले रामायण पाठ भजन कीर्तन कार्यक्रम का शुभारंभ 14 जनवरी 2024 को राम जानकी मंदिर राबर्ट्सगंज में रूबी प्रसाद अध्यक्ष नगर पालिका परिषद सोनभद्र द्वारा श्री राम मंदिर में दीप प्रज्वलित करके किया गया। अध्यक्ष द्वारा नागरिकों से अपील किया गया कि श्री राम लाल की दिनांक 22 जनवरी 2024 को होने वाली भाव प्राण प्रतिष्ठा के शुभ अवसर पर दिनांक 14 जनवरी से 22 जनवरी 2024 तक राम जानकी मंदिर रावतसर सोनभद्र में चलने वाले रामायण पाठ भजन कीर्तन आदि कार्यक्रम में उपस्थित होकर पुण्य के भागी बने। इसी प्रकार से जनपद सोनभद्र के अन्य मंदिरों पर भी कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। इस मौके पर नगर पालिका परिषद सोनभद्र के सभी सदस्यगण के अतिरिक्त मनीष सोनकर और अभियंता नगर पालिका परिषद सोनभद्र, कृष्ण मुरारी गुप्ता पूर्व अध्यक्ष नगर पालिका परिषद सोनभद्र, संजय जायसवाल पूर्व नगर अध्यक्ष भाजपा नगर पालिका परिषद सोनभद्र के कर्मचारीगण, संत कुमार सोनी, राजीव कुमार गुप्ता, नीरज कश्यप, प्रिंस सोनकर, सूरज मिश्रा सोनकर, सूरज मिश्रा, रजनीश राय ओमप्रकाश सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।