विहिप, आरएसएस, भाजपा व बजरंग दल के कार्यकर्त्ता जा रहे हैं घर घर, अयोध्या से आए पूजित अक्षत को देकर दे रहे निमंत्रण

श्याम अग्रहरि
दुद्धी,सोनभद्र : आगामी 22 जनवरी को अयोध्या में होने वाले राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा को लेकर देश भर में पूजित अक्षत वितरण किया जा रहा है। इस दौरान लोगों से राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के दिन घरों में दिए जलाने की अपील की जा रही है तथा हर घर में पूजित अक्षत दिए जा रहें हैं। दुद्धी के वार्ड न० 3 और 1 में पूजित अक्षत वितरण किया गया । इसी क्रम में घर-घर घूम रहे सुरेंद्र अग्रहरि ने बताया कि 22 जनवरी को होने वाले राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा को लेकर अयोध्या से आई पूजित अक्षत , राम मंदिर चित्र, पत्रक को घर-घर में वितरण किया जा रहा है।और लोगो से अपील की जा रही है कि उस दिन सभी लोग अपने आस पास के मंदिरों में पूजा पाठ कर शाम को दीप जलाकर अपने-अपने घरों में दीपावली मनाएं । 
वहीं अमरनाथ जायसवाल ने बताया कि 500 वर्षों के बाद प्रभु श्री राम को अपना महल मिल रहा है जिसको लेकर पूरे देश भर में एक बार फिर दीपावली मनाई जाएगी। हम लोग अयोध्या से आए पूजित अक्षत को हर घरों में वितरण कर रहे हैं जो हमारे लिए सौभाग्य की बात है।
इस दौरान नगर प्रचारक रितेश , मनीष जायसवाल, सोनू जायसवाल, ऋषभ मिश्रा, संदीप गुप्ता, रितेश ,पियूष कसेरा सहित अन्य लोग मौजूद रहे