- शिकायतकर्ताओं की शिकायतों का निस्तारण गुणवत्तापूर्ण व समयबद्ध तरीके से किया जाये सुनिश्चित : मुख्य विकास अधिकारी
श्याम अग्रहरि
सोनभद्र : शासन की मन्शा के अनुरूप जिले की चारों तहसीलों में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन जनवरी महीने के तीसरे शनिवार को किया गया।
घोरावल : सम्पूर्ण समाधान दिवस घोरावल में मुख्य विकास अधिकारी सौरभ गंगवार व पुलिस अधीक्षक डाॅ० यशवीर सिंह ने कहा कि शिकायतकर्ताओं की शिकायतों का निस्तारण गुणवत्तापूर्ण व समयबद्ध तरीके से किया जाये, इसमें किसी प्रकार की शिथिलता व लापरवाही न बरती जाये। सम्पूर्ण समाधान दिवस में मुख्य विकास अधिकारी व पुलिस अधीक्षक ,उप जिलाधिकारी घोरावल अजय कुमार सिंह व तहसीलदार आदि ने 28 शिकायतें सुनते हुए ,मौके पर ही 04 मामलें निस्तारित किये और 02 टीम को क्षेत्र में भेजकर 02 प्रकरणों को निस्तारित किये । इस प्रकार तहसील दिवस घोरावल में कुल 06 मामले निस्तारित हुए, बाकी 22 प्रकरणों को समयबद्ध तरीके से निस्तारित करने हेतु सम्बन्धित अधिकारी को निर्देशित किया गया।
राबर्ट्सगंज : राबर्ट्सगंज तहसील में सम्पूर्ण समाधान दिवस अपर जिलाधिकारी (वि०रा०) सहदेव मिश्र की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ, समाधान दिवस में कुल 55 शिकायत पत्र आयी मौके पर ही 06 मामलें निस्तारित किये गये, बाकी 49 प्रकरणों को समयबद्ध तरीके से निस्तारित करने के लिए निर्देश दिया गया
ओबरा : सम्पूर्ण समाधान दिवस ओबरा में उपजिलाधिकारी ओबरा प्यारे लाल मौर्या व तहसीलदार अंजनी कुमार गुप्ता आदि ने 22 शिकायतें सुनते हुए ,मौके पर ही 04 मामलें निस्तारित किये । बाकी 18 प्रकरणों को समयबद्ध तरीके से निस्तारित के निर्देश दिए गए ।
दुद्धी : सम्पूर्ण समाधान दिवस में उप जिलाधिकारी सुरेश रॉय , तहसीलदार, सी०ओ० आदि ने 37 शिकायतें सुनते हुए,मौके पर ही 04 मामलें निस्तारित किये और 01 टीम को क्षेत्र में भेजकर 01 प्रकरणों को निस्तारित किये । इस प्रकार सम्पूर्ण समाधान दिवस दुद्धी में कुल 05 मामले निस्तारित किये गये, बाकी 32 प्रकरणों को समयबद्ध तरीके से निस्तारित करने के निर्देश दिए ।







