सोनभद्र समाचार: रोजगार मेले में 116 युवाओं को मिला नियुक्ति पत्र

श्याम अग्रहरि

सोनभद्र : जिला समन्वयक, उ० प्र० कौशल विकास मिशन,सोनभद्र यजुवेन्द्र नाथ ने अवगत कराया है कि 12 जनवरी 2024 को दीन दयाल उपाध्याय ग्रामीण कौशल्य योजना अन्तर्गत विकास खण्ड स्तरीय रोजगार मेला उ०प्र० कौशल विकास मिशन सोनभद्र द्वारा विकास खण्ड बभनी के सेवाकुंज आश्रम परिसर, बभनी सोनभद्र में सफल आयोजन किया गया । जिसमें 17 कम्पनियों द्वारा प्रतिभाग किया गया। इस रोजगार मेले में 312 युवाओं द्वारा प्रतिभाग किया गया जिसमें 116 युवाओं को नियुक्ति पत्र वितरित किया गया। आयोजित इस रोजगार मेले के मुख्य अतिथि आनन्द उपाध्याय, नेपाल राष्ट्र व उ०प्र० क्षेत्रीय सह संगठन मंत्री बनवासी कल्याण आश्रम तथा डॉ० व्यास चन्द्र विश्वकर्मा, जिला पंचायत सदस्य, जिला समन्वयक उ०प्र० कौशल विकास मिशन तथा जिला कौशल प्रबन्धक एवं अन्य लोग उपस्थित रहे।