बूथ संख्या 275 पर लोगो ने सुनी गई मन की बात
दुद्धी, सोनभद्र : देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 108वीं मन की बात आकाशवाणी ,दूरदर्शन और अन्य माध्यमों से लोगो को सम्बोधित किया। नए साल की बधाई दी, और लोगो को फिट रहने की सलाह देते हुए, खेल कूद में भी फिट रहने की सलाह दी। सावित्री बाई फुले का नाम शिक्षा के लिए लिया। मनोरंजन के साथ ज्ञान के लिए प्रेरित करने की बात कही। भारत वर्ष के विकास के लिए सभी को लगना होगा। अपने राष्ट्र को विकसित करने के लिए युवा मन से लगे और अवसर का लाभ उठाकर देश को सशक्त बनाने में मदद करे।इस अवसर पर भाजपा के पूर्व जिला महामंत्री सुरेन्द्र अग्रहरि, भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष सुमित सोनी , रवि अग्रहरि, प्रदीप, यथार्थ जायसवाल, दिलीप जायसवाल ,संजय जायसवाल, संजू तिवारी उपस्थित रहे।।