दुद्धी, सोनभद्र - देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन से चलाए जा रहे सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम के अंतर्गत आज 1 अक्टूबर को दुद्धी में भाजपाइयों ने शिवाजी तालाब और ठेमा नदी पर साफ सफाई कर स्वच्छता का संदेश दिया गया।
पहले दुद्धी नगर पंचायत स्थित शिवाजी तालाब पर युवा मोर्चा दुद्धी के नेतृत्व में घाटों की साफ सफाई कर तालाब से कचरा निकाला गया।इसके उपरांत ठेमा नदी में नदी की सफाई की गई इस दौरान दुद्धी मण्डल अध्यक्ष मनोज सिंह बबलू ने बताया कि संगठन के द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक सेवा पखवाड़ा का कार्यक्रम चलाया जा रहा जिसमे भाजपा कार्यकर्ताओं के द्वारा स्वास्थ्य शिविर आयुष्मान कार्ड वितरण, बस्ती संपर्क, रक्तदान शिविर, वृक्षारोपण सहित अन्य कार्यक्रम चलाए जा रहे है आज उसी क्रम में हम सभी कार्यकर्ता साफ सफाई कर स्वच्छता का संदेश दे रहे है।इस दौरान दुद्धी नगर पंचायत चेयरमैन कमलेश मोहन, वरिष्ठ भाजपा नेता दिनेश अग्रहरी, पूर्व जिला महामंत्री सुरेंद्र अग्रहरी, जिला मंत्री दिलीप पांडे, जितेंद्र चन्द्रवंशी, देवेश मोहन, मनीष जायसवाल, नीरज अग्रहरि, गोरख अग्रहरि ,दीपक शाह सहित कई भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे







