दुद्धी - अग्रहरि समाज समिति की बैठक सम्पन्न, अगली बैठक 4 अक्टूबर को

अग्रहरि समाज समिति की बैठक सम्पन्न, अगली बैठक 4 अक्टूबर को 

दुद्धी, सोनभद्र - 30 सितम्बर को 4 बजे अग्रहरि समाज सोनभद्र की बैठक उत्सव वाटिका में समाज के अध्यक्ष सत्यनारायण सिंह एडवोकेट की अध्यक्षता में संपन्न हुई । बैठक पूर्व निर्धारित कार्यक्रम पर चर्चा व कार्य योजना पर केंद्रित करते हुए अग्रहरि समाज के द्वारा किए जा रहे कार्यक्रमों के तहत अग्रसेन जयंती उत्सव, गुरु नानक व गुरु गोविंद सिंह जयंती तथा समाज के उत्थान के लिए कार्ययोजना, सम्मान समारोह, व कार्यालय के निर्माण हेतु स्थल पर सघन विचार सदस्यों द्वारा किया गया । 

सभा में समाज के उपाध्यक्ष कन्हैया लाल अग्रहरि द्वारा समस्त विषयों पर विचार प्रकट करते हुए कहा कि समाज के विकास में समाज के सभी संगठन को मिलकर कार्य करना होगा ,अग्रसेन जयंती मनाने हेतु वार्ड नंबर 2 के अंतर्गत, अग्रहरि समाज द्वारा संचालित गुरुद्वारा प्रांगण में कार्यक्रम करने के लिए विचार व्यक्त किए गए सामाजिक संगठन को जोड़ने के लिए समाज के सभी वर्ग के व्यक्तियों को जोड़ने पर बल देते हुए आश्वासन दिया कि सभी को लेकर ही समाज का विकास कराया जाएगा । 
इस क्रम में बैठक में अन्य वक्ताओं में समाज के उपाध्यक्ष वीरेंद्र कुमार,मुन्नी लाल, आडिटर कैलाश कुमार, युवा अग्रहरि समाज के अध्यक्ष विनय कुमार , युवा समाज के महामंत्री आलोक कुमार, प्रशान्त कुमार सभी ने अपने विचार रखें तथा भव्य रूप से समाज का विकास करने पर बोल दिया। 
वही युवा अग्रहरि समाज के अध्यक्ष विनय कुमार अग्रहरी ने कहा कि समाज के सभी कार्यक्रमों व समाज के विकास के लिए किए जा रहे कार्यों में हम सब मिलकर कार्य करेंगे व पूरा सहयोग देंगे तथा मिलकर समाज का विकास करेंगे इस संबंध में बैठक कर कार्यक्रम किए जाने पर बोल दिया गया । कार्यक्रमों को लेकर युवा समाज के अध्यक्ष ने पुनः एक बार समाज की बैठक कराया जाने हेतु प्रस्तावित किया गया। 
             
अंत में अग्रहरि समाज के अध्यक्ष सत्यनारायण सिंह एडवोकेट द्वारा सदस्यों के विचारों के अनुरूप तथा सभी को साथ लेकर एक साथ मिलकर कार्य करने का आह्वान एवं आश्वासन दिया गया तथा इस संबंध में सदस्यों के विचार के अनुरूप दिनांक 4.10.2023 को पुनः बैठक हेतु तिथि घोषित किया गया स्थान उत्सव वाटिका पर ही बैठक बुलाई जाएगी।
सभा का संचालन अग्रहरि समाज के महामंत्री जवाहरलाल अग्रहरि एडवोकेट ने किया