सोनभद्र - जनपद सोनभद्र के दुद्धी में श्री कृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर क़स्बे में स्थापित प्रतिमाओं का डोला शोभायात्रा निकाली गयी ।जिसमें नगर व क्षेत्र की करीब एक दर्जन प्रतिमाएं शोभा यात्रा में शामिल रही। काली जी मंदिर, शिवाला मन्दिर के पास हांडी फोड़ कार्यक्रम का आयोजन किया गया । श्रद्धालुओं ने साउंड के साथ भजन हरिकीर्तन करते अपने अपने ठाकुर जी के झांकियों को लेकर श्रीराम लीला मैदान पहुँचे जहां विश्व हिन्दू परिषद द्वारा आयोजित दही हांडी कार्यक्रम का सैकड़ों लोगो ने लुप्त उठाया।वहाँ से सभी झांकिया सौहार्दपूर्ण तरीके से एक साथ नगर भ्रमण की।
इससे पूर्व युवा फाउंडेशन के नेतृत्व में संकट मोचन मंदिर के पास दही हांडी कार्यक्रम में युवाओं का उत्साह जबरदस्त देखा गया।इस दौरान श्रद्धालु नाचते ,गाते ,भजन ,हरिकीर्तन करते पूरा नगर घूमते हुए हरिबोल गाते रहे परम्परा के अनुसार जाबर गांव के समीप पत्ता गोदाम के पास पहुँच कर वापस हुए।वापस होते हुए भगवान श्री कृष्ण व राधा की शोभायात्रा में श्रद्धालुओं व नगरवासियो ने अपने द्वार के सामने बारी बारी से भगवान श्रीकृष्ण को पूजन अर्चन कर भोग लगाया व मार्मिक व भावुक होकर श्री कृष्ण को विदा किया।परंपरा अनुसार शोभायात्रा पत्ता गोदाम से माँ कालीमंदिर तिराहा ,संकट मोचन तिराहा होते हुए मछली गली से तहसील मुख्यालय की तरफ रवाना हुई मुख्यालय से होते हुए कोतवाली परिसर होते हुए मस्जिद गली से सकुशल शांति व सौहार्द पूर्वक गुजरी।इसके बाद भगवान श्री कृष्ण की स्थापित प्रतिमाओं का विसर्जन किया गया। इस दौरान विभिन्न संगठनों के पदाधिकारी ,कार्यकर्ता व सैकड़ों श्रद्धालु उपस्थित रहे।सुरक्षा के नजरिए से प्रशासनिक टीम पुलिस बल के साथ मुस्तैद रही।







