कस्तूरबा विद्यालय में आंटे की बोरियों के पास कीड़ा मिलने की बात फर्जी

दुद्धी|तहसील मुख्यालय स्थित कस्तूरबा गाँधी बालिका आवासीय विद्यालय का एसडीएम सुरेश चंद्र ने बुधवार को औचक निरीक्षण किया , दौरान समूचे विद्यालय परिसर में गंदगी की अंबार दिखी वहीं विद्यालय में मौजूद आरओ प्लांट को भी बंद पाया| इस दौरान बच्चों के खाना खा चुके होने के कारण एसडीएम ने मीनू का मिलान कर पाए लेकिन उन्हें यह प्रतीत हुआ कि बच्चों के भोजन में केवल दाल रोटी सब्जी ही दिया गया था|इस दौरान एसडीएम ने वार्डन को सख्त निर्देश देते हुए कहा कि भोजन बनाने से पूर्व आटा ,दाल ,चावल में कीड़े कंकड़ आदि का आदि का निस्तारण करके जी भोजन पकाएं| उन्होंने कहा कि निरीक्षण के कार्य जारी रहेगा, इस बार चेतावनी देकर छोड़ा गया है और पुनरावृति मिली तो कार्रवाई अमल में लायी जाएगी| उन्होंने आटा की बोरियों में कीड़ा मिलने की बात से इनकार कर इसे फर्जी बताया उन्होंने बयान में कहा कि उन्हें ऐसा कुछ नही मिला|