-खाद्य विभाग की जिला से आई टीम से क़स्बे में मची रही हड़कंप
दुद्धी : रक्षाबन्धन पर्व के मद्देनजर आम लोगो को सुरक्षित खाद्य एवं पेय पदार्थो में मिलावट रोकने के लिए सोनभद्र जिले में जगह जगह सभी मिठाईयों की दुकानों पर चेकिंग करायी जा रही इसीक्रम में दुद्धी नगर में जिले से आये सहायक आयुक्त (खाद्य)-द्वितीय सुशील कुमार सिंह व इनकी टीम ने नगर में खुले मिठाईयों की दुकानों पर जा जा कर मिठाई के नमूनों को लेकर जांच हेतु भेज दिया । दुद्धी नगर में कई दुकानों पर मिलावटी और बाहरी मिठाईयों को बेचा जा रहा जिसके सूचना पर टीम आकर जांच कर रही जांच के दौरान कई खुले दुकान के दुकानदार अपनी अपनी दुकानों को बंद करके रफूचक्कर हो गए तो कई अपने दुकानों पर तिरिपाल लगा कर दुकानों को ढक तोप कर दुकान से ही फरार हो गए । जब जिले से आयी टीम की वापस जाने की सूचना मिली तो जा कर फिर से बंद पड़ी दुकाने गुलजार हो गयी । मिठाई की दुकान पर ताबड़तोड़ छापेमारी से सुमचे मिठाई की दुकानों पर हड़कम्प की स्थिति बनी रही ।







