वेल्डिंग दुकान से चोरों ने हजारों का माल किया गायब

वेल्डिंग दुकान से चोरों ने हजारों का माल किया गायब

दुद्धी|स्थानीय क़स्बे के माँ काली मंदिर के समीप दुद्धी - अमवार मार्ग पर स्थित 15 -20 दिनों से बन्द पड़े वेल्डिंग दुकान से चोरों ने पीछे से  हजारों का माल साफ कर दिया | पीड़ित दुकान के स्वामी विद्याशरण  सिंह ने कोतवाली पुलिस तहरीर देकर चोरों को पकड़ते हुए सामान बरामदगी की मांग की है| बताया कि दुकान से लोहे का पोल ,मोटर ,ट्राली ,पीतल ,तांबा एल्मुनियम ,टायर  व अन्य कीमती सामान जिसकी कीमत लगभग 60 हजार है गायब कर दिया|पुलिस को नामजद चोरों का तहरीर दिया है|