अवैध शराब की तस्करी को लेकर चला चेकिंग अभियान


अवैध शराब की तस्करी को लेकर चला चेकिंग अभियान 

श्याम अग्रहरि

म्योरपुर,दुद्धी- आबकारी विभाग की टीम ने बुधवार को म्योरपुर, बभनी,आश्रम मोड़ स्थित सरकारी शराब की दुकानों की गहनता से जांच की वही टीम द्वारा अवैध शराब की तस्करी को ध्यान में रखते हुए वाहनों की भी जांच की गयी। आबकारी अधिकारी प्रवीण कुमार पांडेय के निर्देशन में आबकारी निरीक्षक रवि नंदन द्वारा टीम गठित कर क्षेत्र की सरकारी शराब की दुकानों की जांच की । 
आबकारी निरीक्षक रवि नंदन ने बताया कि इस तरह की जांच चलती रहेगी क्षेत्र में अवैध शराब की शिकायत पर कड़ी कार्यवाही किया जायेगा।