बीजपुर के बकरिहवा में परच्युन दुकान से 425 शीशी अंग्रेजी व देशी शराब बरामद, एक गिरफ्तार

श्याम अग्रहरि (दुद्धी, सोनभद्र)

●बकरिहवा में परच्युन दुकान से 425 शीशी अंग्रेजी व देशी शराब बरामद

●मध्य प्रदेश में  बिक्री की शराब जब्त कर अग्रिम कार्रवाई में जुटा आबकारी विभाग

●नवागत आबकारी इंस्पेक्टर रविनंदन की अगुवाई में पुलिस विभाग का चला संयुक्त अभियान 

●शक्तिनगर , अनपरा व बीजपुर में कुल 10 देशी विदेशी व बियर दुकानों की हुई जांच

सोनभद्र| आबकारी इंस्पेक्टर रविनंदन कुमार नेतृत्व में पुलिस विभाग की टीम ने शराब दुकानों में  सघन जांच अभियान चलाया ,इस दौरान शक्तिनगर ,अनपरा व बीजपुर में देशी ,विदेशी व बियर की  कुल 10 दुकानों की सघन जांच की गई ,दुकानों की स्टॉक रजिस्टर ,बेचे जाने वाले शराब की शीशियों की रैंडम जांच की गयी और उसके बैच नम्बर व मैनुफैक्चरिंग तिथि की जांच की गई साथ ही उपभोक्ताओं ने मूल्य के बावत   फीडबैक लिया गया|सभी दुकानों में सब कुछ ठीक ठाक मिला ,वहीं बकरिहवा के एक परच्युन कि दुकान से बिक्री के लिए रखी 425 शीशी देशी व विदेशी शराब बरामद हुई जो पड़ोसी राज्य मध्य प्रदेश से बिक्री के लिए लायी गयी थी|और अवैध रूप बेची जा रही थी|आबकारी इंस्पेक्टर रविनंदन कुमार के साथ पुलिस की टीम  ने  अवैध बिक्री के लिए सभी शीशियों को  जब्त करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर अग्रिम कार्रवाई में जुट गए है | इस मौके पर बीजपुर के एसआई विनोद कुमार यादव, हेड  कॉन्स्टेबल रोहित गहलोत, धर्मेंद्र कुमार,अफजल सिद्दकी,सतीश साहू मौजूद रहें|