श्मशान घाट उपलब्ध कराने की मांग को लेकर विस्थापितों ने गर्भवती मृतिका का शव रख सड़क किया सांकेतिक जाम

श्मशान घाट उपलब्ध कराने की मांग को लेकर विस्थापितों ने गर्भवती मृतिका का शव रख सड़क किया सांकेतिक जाम

दुद्धी/सोनभद्र|कनहर सिंचाई परियोजना डूब क्षेत्र के कोरची निवासी गर्भवती महिला की अचानक तबियत खराब होने से गुरुवार की मौत हो गई।विस्थापित कालोनी में  कोई स्मशान घाट न होने से विस्थापितों ने रोष व्याप्त करते हुए अमवार - दुद्धी सड़क मार्ग पर शव को कुछ देर रख सांकेतिक जाम किया और पुनर्वास कालोनी में रह रहे लोगों के लिए शीघ्र ही श्मसान घाट उपलब्ध कराने की मांग की।
घटना के बाबत बताया गया कि राजकुमारी (23) पत्नी वंश बहादुर निवासी कोरची वर्तमान हाल पता पुनर्वास कालोनी ब्लाक सी को तेज बुखार व सिर में दर्द की शिकायत पर परिजनों ने गुरुवार को प्रातः 7 बजे एंबुलेंस से दुद्धी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में  भर्ती कराया जहा प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सको ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया।जहा रास्ते में मौत हो गई।मृतिका 8 माह की गर्भवती थी। देर शाम मृतिका को आदिवासी परम्परा से दफन कर दिया गया।