DUDDHI ELECTION 2023 : 13 मई को होगा अध्यक्ष सहित 11 वार्डो के 75 उम्मीदवारों का भाग्य का फैसला

नगर पंचायत दुद्धी में 70.28% हुआ मतदान, 13 मई को होगा अध्यक्ष पद सहित 11 वार्डो के 75 प्रत्याशियों का भाग्य का फैसला 

●सुबह से ही मतदान केंद्रों पर उमड़ी रही मतदाताओं की भीड़

●तापमान के पारा पर मतदाताओं का उत्साह रहा भारी

दुद्धी/सोनभद्र|नगर पंचायत चुनाव में गुरुवार को मतदान के दिन झूम कर वोट पड़े ,तपिश भरी गर्मी के बीच तापमान के पारा पर मतदाताओं का उत्साह भारी रहा नतीजन 70.28% मतदान किया | अब 12 नगर पंचायत अध्यक्ष पद के व सभी 11 वार्डों के 63 प्रत्याशियों का भाग्य मतपेटिकाओं में कैद हो गए , 13 मई को उम्मीदवारों का भाग्य का फैसला होगा|
सुबह के 7 बजे से नगर के सभी मतदान केंद्रों के सभी बूथों पर मतदाताओं की भीड़ उमड़ पड़ी ,जो मतदान को अति उत्साहित दिखे और अपनी बारी आने पर अपने पसंदीदा उम्मीदवार को मतदान किया | सुबह 7 बजे से मतदान केंद्रों पर जो भीड़ उमड़ी वह दोपहर 1 बजे तक चपी रही |जो बाद में एक घंटे के लिए मतदान की धीमी हुई  रफ्तार फिर रफ्तार पकड़ी ली और शाम 6 बजे तक मतदान केंद्रों पर मतदान किया| दुद्धी में सुबह 9 बजे तक 9.99 % मतदान हुआ जो अगले दो घंटे बाद 11 बजे 20% हुई ,दोपहर 1 बजे 38 % व 3 बजे तक 50.99 % तक रही शाम 5 बजे तक 63.88 % मतदान हुआ ,वहीं मतदान पूर्ण होने तक जिसका प्रतिशत 70.28% रहा ,कुल 11832 मतों में 8316 लोगों ने मताधिकार का प्रयोग किया |इससे पूर्व  दोपहर में सुपर जोनल सीडीओ सौरभ गंगवार ने मतदान केंद्रों का जायजा लिया और आवश्यक दिशानिर्देश दिए| इस दौरान सुरक्षा के कड़े इंतेजाम थे , तहसीलदार ब्रजेश कुमार वर्मा ,सीओ दद्दन प्रसाद गोंड ,प्रभारी निरीक्षक सुभाष राय ,क़स्बा इंचार्ज संजय सिंह मय फोर्स मुस्तैद रहें|
इनसेट:

2017 के चुनाव से लगभग 2% कम हुआ मतदान 

 दुद्धी| 2023 के चुनाव में हुआ मतदान प्रतिशत  2017 के चुनाव  में हुए मतदान के प्रतिशत 72.11 % का रिकार्ड तोड़ने से 2 प्रतिशत पीछे रह गया उस दरमियान कुल 9643 मतदाताओं में 6954 लोगों ने मतदान किया था जिसमें 148 मत अवैध घोषित थे व 39 मत नोटा में पड़े थे |जबकि इस बार 2023  के चुनाव में  11832 मतदाताओं में 8316 मतदाताओं ने मतदान किया|

दुद्धी नगर पंचायत के इस इस वार्ड में हुए इतने मत :
वार्ड संख्या 1 में 1094 में 793 मत पड़े, वार्ड 2 में 1468 में 934 मत पड़े, वार्ड 3 में 1199 में 850 मत पड़े, वार्ड 4 में 1056 में 637 मत पड़े, वार्ड 5 में 923 में 684 मत पड़े, वार्ड 6 में 1214 में 764 मत पड़े, वार्ड 7 में 1266 में 993 मत पड़े, वार्ड नं 8 में 801 में 582 मत पड़े, वार्ड नं 9 में 915 में 685 मत पड़े, वार्ड नं 10 में 809 में 620 मत पड़े, वार्ड नं 11 में 1087 में 774 मत पड़े|