प्रेक्षक ने किया मतगणना व मतदान स्थल का निरीक्षण

श्याम अग्रहरि
●प्रेक्षक ने किया मतगणना व मतदान स्थल का निरीक्षण

●राजकीय बालिका इंटर कालेज में रैंप बनवाने के दिये निर्देश 

●मतगणना स्थल पर आवागमन सुगम बनाये रखने के लिए छोटी चाहरदिवारीतोड़ने के दिये 

दुद्धी/सोनभद्र|  प्रेक्षक डॉ सुनील कुमार वर्मा ने सोमवार की दोपहर दुद्धी में मतगणना स्थल ,स्ट्रांग रूम व मतदान स्थल का निरीक्षण किया और कमियों को दुरुस्त करने के निर्देश मातहतों को दिए, साथ ही उन्होंने कहा कि चुनाव को चुनाव आयोग के निर्देशों के अनुसार शांति ढंग से सम्पन्न कराये और गड़बड़ी फैलाने वालों के खिलाफ कार्रवाई सुनिश्चित करें|
 सर्वप्रथम भाऊ राव देवरस पीजी कालेज पहुँचे प्रेक्षक ने वहां बने स्ट्रांग रूम व मतगणना स्थल का बारी बारी से निरीक्षण किया जहां विद्यालय के दूसरे फ्लोर पर गलियारे में अवरोध बने एक छोटी चाहरदिवारी को तुड़वाने के निर्देश दिए साथ ही मतगणना कक्षों में बन रहे मतगणना काउंटर के बारे में जानकारी ली ,इसके बाद वहां से निकले प्रेक्षक ने  राजकीय बालिका इंटर कालेज मतदान केंद्र का निरीक्षण किया ,विभिन्न मतदान कक्षों में जाकर व्यवस्था देखी और सम्बंधितो को आवश्यक दिशानिर्देश दिए प्रेक्षक ने विभिन्न मतदान कक्षों में विकलांगो को व्हीलचेयर से मतदान पेटी तक पहुँचने के लिए कक्षों के बाहर रैंप बनवाये जाने के निर्देश  नगर पंचायत प्रशासन को दिए |इसके बाद वे अनपरा के लिए रवाना हो गए | इस मौके पर उपजिलाधिकारी श्याम प्रताप सिंह , तहसीलदार ब्रजेश कुमार वर्मा , सीओ दद्दन प्रसाद गोंड,इओ भारत सिंह , प्रभारी निरीक्षक सुभाष राय , एसआई एनामुल हक मौजूद रहें|