निर्दल उम्मीदवार उदय प्रताप को समाजवादी पार्टी ने दिया समर्थन

दुद्धी/सोनभद्र| दुद्धी नगर पंचायत के निर्दल उम्मीदवार उदय प्रताप जायसवाल उर्फ मुन्ना को समाजवादी पार्टी ने अपना समर्थन दे दिया है |
पार्टी ने यह निर्णय जिलाध्यक्ष,विधान सभा अध्यक्ष पूर्व प्रत्याशी विधान सभा एवमं वरिष्ठ नेताओं की सर्वसम्मति से लिया है |गुरुवार को यह निर्णय डीसीएफ स्थित गोंडवाना भवन पर पार्टी के वरिष्ठजनों ने विचार विमर्श कर लिया |सपा के समर्थन देने के उपरांत उदय प्रताप जायसवाल को सपा नेताओं व समर्थकों ने फूल मालाओं से लाद दिया|उक्त आशय की जानकारी जिला अध्यक्ष रामनिहोर यादव ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी है| इस मौके पर पूर्व मंत्री विजय सिंह गोंड, जिला अध्यक्ष रामनिहोर यादव, विधान सभा अध्यक्ष जुबेर आलम ,जगदीश प्रसाद यादव ,सेकरार अहमद ,अवधनारायण यादव व गौस मोहम्मद खां मौजूद रहे|विधान सभा अध्यक्ष जुबेर आलम ने समाजवादी पार्टी के मतदाताओं से आगामी नगर पंचायत अध्यक्ष पद हेतु हो रहे चुनाव में उदय प्रताप जायसवाल के पक्ष में ही मतदान करने की अपील किया है |