दुद्धी,सोनभद्र : नगर में स्थित एक निजी होटल में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने 'वरिष्ठ कार्यकर्ता बैठक' का आयोजन किया । जिसकी अध्यक्षता मण्डल अध्यक्ष मनोज सिंह बबलू ने किया । जिसमें पार्टी को मजबूत करने के लिए भाजपा के जिलाध्यक्ष अजित चौबे सहित सारे कार्यकर्ता ने मिलकर शपथ ली । जिलाध्यक्ष ने भाजपा के सभी वरिष्ठ कार्यकर्ताओं को अंगवस्त्रम से सम्मानित किया । जिलाध्यक्ष ने बैठक में भारत के पीएम व सीएम के नीतियों पर प्रकाश डाला । कहा कि सरकार की कल्याणकारी योजनाओं की पहुंच अंतिम छोर पर खड़े व्यक्ति तक सुनिश्चित हो रही है । इस दौरान दुद्धी ब्लॉक प्रमुख रंजना चौधरी, दुद्धी नगर पंचायत चेयरमैन कमलेश मोहन, पूर्व चेयरमैन राजकुमार अग्रहरि, जिला उपाध्यक्ष अनिल सिंह गौतम , वरिष्ठ कार्यकर्ता रामेश्वर रॉय, संजू तिवारी, राजन चौधरी, पंकज अग्रहरी, शम्भू गुप्ता, रूपनारायण कुशवाहा, रमाशंकर गोंड दीवान सिंह, डॉ संजय गुप्ता, डॉ विनय, आलोक जायसवाल कृष्णदेव अग्रहरी, राजन अग्रहरी,मण्डल महामंत्री मनीष जायसवाल प्रबुद्व प्रकोष्ठ संयोजक जितेंद्र चन्द्रवंशी सह संयोजक शिवशंकर गुप्ता, विष्णुकांत दुबे सहित भाजपा के कई कार्यकर्ता मौजूद रहे ।







