बीआरसी केंद्र पर बनेगा सेल्फी पॉइंट ,तीन केंद्रों पर होगा मतदान

श्याम अग्रहरि
●बीआरसी केंद्र पर बनेगा सेल्फी पॉइंट ,तीन केंद्रों पर होगा मतदान 

दुद्धी| स्थानीय नगर पंचायत में मतदान व मतगणना की तैयारियां जोरों पर है इसके लिए टेंट तंबू समेत कुर्सियां, दरी, पीने के पानी के लिए टैंकर आदि की व्यवस्था की जा रही है | ईओ भारत सिंह ने बताया कि बीआरसी केंद्र पर  आदर्श मतदान केंद्र बनाया जाना है इसके लिए  मतदान स्थल पर सेल्फी पॉइंट बनवाया जाएगा जहां मतदान उपरांत लोग अपनी सेल्फी ले स्टेटस लगा सकते है जिसे देख अन्य लोगों में भी मतदान के प्रति उत्साह बढ़े और  मतदान प्रतिशत में
बढ़ोतरी हो | उन्होंने बताया कि राजकीय बालिका इंटर कालेज में 5 मतदान बूथ बनेंगे जहाँ वार्ड संख्या  1, 3, 8, 9 व 11के मतदाता मतदान करेंगे ,
ब्लॉक संसाधन केंद्र  पर 4 मतदान बूथ बनेंगे  यहां वार्ड संख्या 4,5,6 व 7 के मतदाता मतदान देंगे,
कन्या पूर्व माध्यमिक विद्यालय में दो बूथ बनेंगे जहाँ वार्ड 2, 10 के मतदाता मतदान करेंगे|