तहसील समाधान दिवस पर 24 मामले आए 3 मामलों का निस्तारण
दुद्धी/सोनभद्र| तहसील सभागार में नगर पंचायत चुनाव आचार संहिता के बाद आज आयोजित तहसील समाधान दिवस पर विभिन्न समस्याओं से सम्बंधित 24 जन शिकायतें प्रार्थना पत्र आया। जिसमें दो मामले का निस्तारण मौके पर किया गया वहीं एक मामले का निस्तारण टीम भेजकर किया गया कुल मिलाकर 3 मामलों का निस्तारण किया गया। तहसील दिवस की अध्यक्षता उप जिलाधिकारी श्याम प्रताप सिंह ने किया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों से तहसील समाधान दिवस पर पड़े जन शिकायती प्रार्थना पत्रों को 1 सप्ताह में गुणवत्ता परक निस्तारण किए जाने का निर्देश दिया है। उन्होंने संबंधित अधिकारियों से कहा है कि जनसमस्याओं का निस्तारण गंभीरता से संबंधित करें और समस्याओं का निस्तारण करें इस कार्य में अगर लापरवाही बरती गई तो संबंधित अधिकारियों के विरुद्ध कार्यवाही सुनिश्चित कर दी जाएगी। तहसील समाधान दिवस पर पुलिस क्षेत्राधिकारी दद्दन प्रसाद सिंह गोंड ,तहसीलदार बृजेश कुमार वर्मा के अलावा अन्य अधिकारी मौजूद रहे।







