दुद्धी के राजीव अग्रहरि का सीजीएल परीक्षा में आया 111 वीं रैंक तो गौरव अग्रहरि का 842 रैंक ।

श्याम अग्रहरि
दुद्धी के राजीव अग्रहरि का सीजीएल परीक्षा में आया 111 वीं रैंक तो गौरव अग्रहरि का 842 रैंक ।

दुद्धी/सोनभद्र| स्थानीय दुद्धी कस्बे के दो युवक राजीव कुमार अग्रहरी का सीजीएल 2022 के परीक्षा के परिणाम में 111 वीं रैंक तो गौरव अग्रहरि का 842 रैंक आया है , जिससे उनका चयन असिस्टेन्ट ऑडिट ऑफिसर पद पर हो गया है , परीक्षा का परिणाम जान परिजनों का खुशी का ठिकाना नही है | पेशे से अधिवक्ता रामनगर निवासी संतोष अग्रहरी के दो पुत्रों में बड़े राजीव की सफलता की लंबी फेहरिस्त है , राजीव ने प्रारंभिक शिक्षा क़स्बे के जीआईसी से की फिर यहाँ से निकलकर प्रयागराज जीआईसी से इंटरमीडिएट पास किया ,तथा ग्रेटर नोएडा के संस्थान गलगोटिया कालेज से बीटेक किया| इन्होंने पोस्टल असिस्टेंट के पद पर रहते हुए सरकारी सेवा की तैयारी में लग गए ,राजीव ने पहला परीक्षा सीएचएसएल 2020 की परीक्षा उतीर्ण की और पोस्टल असिस्टेन्ट के पद पर मुंम्बई में अपनी सेवाएं दे रहे है ,इसके बाद उन्होंने एसएससी सीजीएल 2021 की परीक्षा उत्तीर्ण की जिसमें एक्साइज डिपार्टमेंट में टैक्स असिस्टेंट के पद पर चयन हुआ जिसे उन्होंने किन्ही कारणों से जॉइन नही किया|इसके उपरांत मार्च 2022 में  एसीआईओ की परीक्षा उत्तीर्ण की ,इसके साथ आरआरबी एनटीपीसी  की परीक्षा अप्रैल 2022 में निकाला , दिसम्बर में जेएसए 2022 की परीक्षा उत्तीर्ण की है| तो वही सहकारी बैंक के एडीओ से सेवानिवृत्त अमरीश अग्रहरि के द्वितीय पुत्र गौरव अग्रहरि ने 842 रैंक हासिल किया है । अग्रहरि समाज के अध्यक्ष सत्यनारायण सिंह एडवोकेट , महामंत्री जवाहर लाल अग्रहरि एडवोकेट, नन्दलाल अग्रहरि, कन्हैया लाल अग्रहरि, नगर पंचायत दुद्धी के पूर्व चेयरमैन राज कुमार सहित शुभचिंतको ने इनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की ।