नगर निकाय चुनाव 2023 के प्रत्याशियों को आवंटित हुए चुनाव चिन्ह ।

श्याम अग्रहरि
दुद्धी/सोनभद्र| नगर निकाय चुनाव के चुनाव चिन्ह आवंटित करने के दिन प्रत्याशियों को चुनाव चिन्ह वितरित कर दिया गया ,राजनीतिक दलों के प्रत्याशियों के इतर निर्दल प्रत्याशियों को रेल के इंजन से लेकर सितारा, हथौड़ा , नल ,जहाज ( वायुयान  ) ,जीप ,कंघा ,बगौना ,तीन पहिया रिक्शा आदि चुनाव चिन्हों का वितरण कर दिया गया| चुनाव चिन्ह मिलते ही निर्दल  प्रत्याशी अपने अपने पम्पलेट व पोस्टर तैयार कराने तथा अपने समर्थन में  प्रचार में जुट गए| दुद्धी आरओ संतोष यादव ने बताया कि दुद्धी क़स्बे से 12 प्रत्याशी नगर पंचायत अध्यक्ष पद हेतु चुनावी मैदान में है| रेनुकूट के आरओ जगदीश प्रसाद ने बताया कि नगर पंचायत रेनुकूट अध्यक्ष पद हेतु कुल 12  प्रत्याशी चुनावी मैदान में है ,पिपरी के आरओ  केके वर्मा ने बताया कि पिपरी नगर पंचायत से कुल 6  प्रत्याशी अध्यक्ष पद हेतु चुनावी मैदान में है वहीं अनपरा के आरओ  डॉ मोहन सिंह राजपूत ने बताया कि अनपरा नगर पंचायत से कुल 28 प्रत्याशी नवसृजित नगर पंचायत अनपरा से चुनावी रण में उतर चुके हैं| उधर चुनाव चिन्ह मिलते ही प्रत्याशी अपने शुभचिंतकों व समर्थकों में विभिन्न व्हाट्सअप ग्रुप की मदद से शेयर कर अपने पक्ष में मतदान की अपील करने लगें|
बता दे कि दुद्धी नगर पंचायत से भाजपा ने कमलेश मोहन ,बसपा ने अब्दुल खालिक व आम आदमी पार्टी ने कन्हैया लाल उर्फ नो टेंशन को प्रत्याशी बनाया है | इसके अलावा अनिल कुमार ,अवधेश कुमार पलटन ,अवधेश कुमार लक्ष्मीनारायण ,इसराज अहमद ,उदय प्रताप , कमल कुमार ,कमला चौरसिया ,रामपाल जौहरी ,रोशन चुनावी मैदान में है|