नम आंखों से किया माँ सरस्वती के प्रतिमा का विसर्जन
दुद्धी/ सोनभद्र|स्थानीय क़स्बे में माँ सरस्वती के प्रतिमा की झांकी निकाली गई जिसमें नन्हे मुंहे बच्चों ने डीजे के धुन नाचते गाते अबीर गुलाल खेलते हुए पूरा क़स्बा भ्रमण किया | इस दौरान श्रद्धालुओं ने पूरे श्रद्धा भाव से माँ सरस्वती का पूजन अर्चन किया |क़स्बा भ्रमण के बाद देर शाम प्रतिमाओं का नम आँखों से जलाशयों में विसर्जन कर दिया गया |







