दुद्धी/ सोनभद्र| कोतवाली क्षेत्र के झारोकला गांव में बुधवार की शाम 4 बजे यातायात निरीक्षक के टाटा सूमो और अनपरा से पोस्टमार्टम के लिए दुद्धी आ रहे चिकित्सक के स्विफ्ट वाहन में जोरदार टक्कर हो गयी जिससे यातायात निरीक्षक के सूमो वाहन का दोनों चक्का निकल कर फेंका गया वहीं चिकित्सक की स्विफ्ट फोर्ड वाहन के परखच्चे उड़ गए | घटना में ज्यादातर सवारों को चोटें आई है | एक को गंभीर चोट आई है|
अनपरा से डॉ अजित सिंह व फार्माशिष्ट भास्कर फोर्ड इकोस्पोर्ट वाहन से दुद्धी आ रहे थे वहीं दुद्धी से आश्रम की यातायात निरीक्षक प्रमोद यादव अपने आरक्षियों के साथ आश्रम की तरफ जा रहे थे कि जैसे ही झारोखुर्द गाँव पहुँचे दोनों वाहनों में जबरजस्त टक्कर हो गयी | घटना में दोनों वाहनों के परखच्चे उड़ गए | ग्रामीणों की सहायता से सभी को वाहनों से निकाला गया |सूचना पर मौके पर पहुँचे श्रीकांत राय व क़स्बा इंचार्ज संजय सिंह ने सभी घायलों को पुलिस के वाहन से दुद्धी भर्ती कराया जहाँ से सभी का उपचार कर छोड़ दिया गया | पोस्टमार्टम करने आ रहे चिकित्सक नशे में धुत बताये गए|