दुद्धी : भाजपा नेता समेत आभूषण व्यवसायी के घर में चोरों ने हाथ किया साफ,हड़कंप

श्याम अग्रहरि

●बीती रात्रि घर मे घुसकर वारदात को दिया अंजाम

●सर्द भरी रात्रि में चोर चोरी की वारदातों को आसानी से दे रहे अंजाम

दुद्धी/ सोनभद्र| बीती रात चोरों ने क़स्बे के दो वार्डों में रहवासियों भाजपा नेता व आभूषण व्यवसायी के घर से नकदी समेत मोबाइल व आभूषण पर हाथ साफ कर दिया और किसी को भनक तक नहीं लगी सुबह जब वे उठे तो अपना सामान मोबाइल नकदी समेत आभूषण गायब आवाक रह गए| क़स्बे में जहां एक ही रात्रि में दो जगह चोरी कर चोरों ने पुलिस की नींदे उड़ा दी है वहीं क़स्बे वासियों में अगला शिकार खुद की होने की भय सता रही है | घटना की जानकारी होने पर क़स्बा इंचार्ज ने पीड़ितों के घर पहुँच कर चोरी के बावत जानकारी ली और जांच में जुट गए हैं|बता दे पिकअप चोरी के बाद कुछ ही दिन बाद यह चोरी पुलिस सामने चुनौती बनती नजर आ रही है|जानकारी के मुताबिक स्थानीय क़स्बे के वार्ड नं 9 निवासी भाजपा नेता सुरेंद्र सिंह अपने परिजनों संग घर मे सोए हुए थे कि रात्रि में चोरों ने छत से घर मे प्रवेश कर मोबाइल ,पर्स में रखे 4 हजार नकदी समेत 3 पायल व ब्रेसलेट पर हाथ साफ कर दिया और घरवालों को इसकी भनक तक नहीं लगी| दूसरी घटना क़स्बे के वार्ड नं 4 निवासी माँ गायत्री ज्वेलर्स के स्वामी अवधेश सोनी के घर की बाउंड्री फांद कर 18 हजार नकदी के साथ दो मोबाइल पर चोरों ने हाथ साफ कर दिया | बता दे कि अभी 15 दिसम्बर की रात्रि को क़स्बे के एक आढ़ती के घर के बाहर खड़ी पिकअप को वेन्यू कार से आये हाईप्रोफाइल चोरों ने उड़ा दिया था|