खनन व्यवसायियों के आँखों के किरिकिरी बने खनन निरीक्षक को निलंबित कराने सहित सभी अवरोधों को हटाने के लिए अपनाए जा रहे हथकंडे

अवैध खनन व्यवसायियों के आँखों के किरिकिरी बने खनन निरीक्षक को निलंबित कराने सहित सभी अवरोधों को हटाने के लिए अपनाए जा रहे हथकंडे

दुद्धी/सोनभद्र| प्रबुद्धजनों व पर्यावरण कार्यकर्ताओं ने कहा है कि  कथित दुर्घटना के आरोपी ईश्वरचन्द को निलंबित कराने के लिए विभिन्न हथकंडे पर्दे के पीछे से खनन माफियाओं द्वारा अपनाए जाने लगे है जिससे उनके अवैध खेल के कारस्तानी के आड़े आने वाला खनन निरीक्षक को रास्ते से हटाया जा सके और नदियों से बालू खनन से लेकर पहाड़ो की खदानों से अवैध खनन का नंगा नाच खुलेआम चल सके| जिले के कुछ लोग मांग करने लगे है कि चेक पोस्टों से पूर्व सैनिकों को हटाकर स्थानीय युवाओं को रोजगार दिया जाए जांच में लगे विभिन्न विभाग की टीमों को हटाया जाए | ये सब मांगे प्रायोजित है इससे तो खनिज लदे ट्रकों को स्थानीय युवकों से सेटिंग कर आसानी से जिले को पार करवाया जा सकता है | खनन निरीक्षक ईश्वरचंद को उनके किये का सजा कानून देगा |असल में बात यह है कि जिला प्रशासन कि सख्ती अवैध खनन से जुड़े लोग पचा नहीं पा रहे इस कारण सड़क दुर्घटना के आड़ ले अवैध खनन में बने सभी अवरोधों को एक ही बार मे हटाना चाह रहे हैं|