दुद्धी : जिला स्तरीय कौशल प्रतियोगिता में अव्वल प्रतिभागियों को मिला मेडल

श्याम अग्रहरि
दुद्धी/सोनभद्र|जनपद के नोडल आईटीआई दुद्धी एवमं ब्रांच आईटीआई राबर्टसगंज में शुक्रवार को जिला स्तरीय कौशल प्रतियोगिता  ( कौशलाथान)  संपादित कराया गया | इस कौशल प्रतियोगिता में कुल 10 स्किल्स में कुल 100 प्रतिभागियों ने प्रतिभाग किया ,इन सम्मिलित प्रतिभागियों से 8 स्किल्स में प्रथम द्वितीय ,तृतीय ,चतुर्थ एवमं पंचम स्थान   प्राप्त करने वाले 33 प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र मेडल तथा नकद धनराशि का वितरण दुद्धी में ब्लॉक प्रमुख रंजना चौधरी एवमं राबर्टसगंज में सत्यनाराण पटेल जिलाध्यक्ष अपना दल के अध्यक्षता में किया गया | इस अवसर पर जनपद के नोडल आईटीआई दुद्धी के प्रिंसिपल जीएस यादव उपायुक्त उद्योग आरपी गौतम जिलासमन्यवक कौशल विकास यजुवेंद्र नाथ ,प्राइवेट आईटीआई एसोशिएशन के अध्यक्ष कमल देव चौधरी सहित जनपद के सभी आईटीआई के कर्मचारी मौजूद रहें|