दुद्धी : ग्रामीण सड़क में बालू वाहनों से कीचड़,राहगीर परेशान

श्याम अग्रहरि
दुद्धी/ विंढ़मगंज थाना क्षेत्र के कोरगी बालू साइट से निकल रही बालू लदे वाहनों से गिर रहे पानी से ग्रामीण सड़क कीचड़ युक्त हो गया है। हिराचक व पोलवा के रहवासियों को कीचड़ युक्त सड़क से गुजरने में काफी दिक्कत हो रही है।जिसको लेकर बालू साइट के लोगो को ग्राम प्रधान सहित ग्रामीणों ने कई बार कही लेकिन उनकी एक भी नहीं सुनी जा रही है।जिससे ग्रामीणों में आक्रोश है।आज शाम दर्जनों ग्रामीणों ने बीच सड़क पर खड़े हो कर विरोध दर्ज किया है।

ग्राम प्रधान राकेश गुप्ता ने कहा कि मनमाने ढंग से बालू वाहनों द्वारा वाहन चलाकर सड़क को कीचड़ युक्त कर दिया गया है इस सड़क पर पैदल चलना सम्भव ही नहीं है।कई बार साइट वालो को बोला गया कि सड़क को सही करके बालू लदे वाहनों का परिचालन सुनिश्चित करे लेकिन अभी तक किसी ने गंभीरता से नहीं लिया।ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि कीचड़ युक्त सड़क को ठीक करके ही बालू की धुलाई करे ताकि आमजन मानस को सड़क पर चलने में कोई दिक्कत न हो।