दुद्धी/सोनभद्र।स्थानीय क़स्बे के सिंचाई विभाग कालोनी में बुधवार को मानशवनी प्रोडक्शन के बैनर तले भोजपुरी फिल्म ‘ दाव’ का मुहूर्त कर शुभारम्भ किया गया|
‘दाव’दुद्धी की हसीन वादियों में बनने वाली भोजपुरी फिल्म हैं | फिल्म के डायरेक्टर के राम जी ने बताया कि फ़िल्म में दुद्धी के लोकेशन को व यहां के हसीन वादियों को पर्दे पर दिखाने का काम किया जाएगा।
उल्या रमेश फ़िल्म के प्रोड्यूसर है | फिल्म में अभिनेता समर सिंह , अभिनेत्री श्वेता मिश्रा जलवा बिखेरेंगे| फ़िल्म में इंस्पेक्टर के किरदार में सेराज खान दिखेंगे|
विलन की भूमिका में संजय पांडे, आशीष खाम्बे ,हैप्पी पाजी,राकेश शर्मा,अमर मौर्या,दिलीप चौहान अभिनय करेंगे ,माँ की भूमिका बीना पाण्डे क़िरदार निभाएंगी| कैमरामैन कुनाल सहित कई बड़े बड़े दिग्गज भोजपूरी एक्टर इस फिल्म में हैं।फिल्म डायरेक्टर के राम जी ने बताया कि स्थानीय लोगो को भी इस फिल्म में काम करने का मौका दिया जाएगा जिससे यहां के युवाओं को भी अपने अपने अंदर छुपे कला को निखारने का मौका मिल सकेगा|उन्होंने बताया कि कहानी के राइटर शेखर बी कुमार व आर डायरेक्टर अशोक विश्वकर्मा के सहयोग से दुद्धी क्षेत्र में लोकेशन के हिसाब से पूरी फिल्म की शूटिंग की जाएगी|







