दुद्धी : पीएमजीएसवाई के पुलिया निर्माण में नदी बालू खनन कर हो रहा प्रयोग, दिन दहाड़े नदी से खोदा जा रहा बालू

●पीएमजीएसवाई के पुलिया निर्माण में नदी बालू खनन कर हो रहा प्रयोग

●ठीकेदार के शह पर दिनदहाड़े नदी से खोदा जा रहा बालू

●मामला दुद्धी एनएच 75E से दुद्धी धनौरा जपला रन्नू मार्ग पर ठेमा नदी पुलिया के आर्म्स व रिटर्निंग वाला निर्माण का

दुद्धी/ सोनभद्र|एनएच 75 E से दुद्धी - धनौरा - जपला रन्नू मार्ग का निर्माण प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के तहत कराया जा रहा और इस मार्ग पर 5 नग पुलिया व ठेमा नदी पुलिया के आर्म व नदी के ऊपर चढ़ान पर दोनों तरफ रिटर्निंग वाल का निर्माण कराया जा रहा है जिसमें लोकल बोल्डर व नदी से खनन कर बालू का प्रयोग धड़ल्ले से किया जा रहा जिससे राजस्व की भारी पैमाने पर क्षति हो रही है पुलिया निर्माण में लगे एक राजगीर मिस्त्री ने पूछने पर बताया कि नदी बालू निकाल कर प्रयोग करने को ठीकेदार ने बोला है इसलिए वह नदी से मजदूरों से खनन करवाकर बालू निकाल रहा है | ग्रामीणों ने बताया कि नदी से बालू खनन  व बोल्डर तोड़कर धड़ल्ले से निर्माण कराया जा रहा है और जिम्मेदार मौन साधे बैठे है | ग्रामीण सुखलाल ,रतन आदि ने बताया कि यह काम जेई की मिलीभगत से हो रहा है|ग्रामीणों ने डीएम का ध्यान आकृष्ट कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग किया है|