दुद्धी : देखते ही देखते 5100 दीपों के जगमगा उठा छठ घाट ,अद्भुत नजारा देखने को उमड़ा जनसैलाब

श्याम अग्रहरि
देखते ही देखते 5100 दीपों के जगमगा उठा छठ घाट ,अद्भुत नजारा देखने को उमड़ा जनसैलाब
दुद्धी/सोनभद्र| स्थानीय मराठा शिवाजी तालाब शाम होते ही देखते ही देखते 5100 दीपों की रोशनी से जगमगा उठा ,सुनहरी रोशनी में छठ की घाट की जगमग व अद्भुत  छटा देखने को जनसैलाब उमड़ पड़ा|वाराणसी के विद्वान पंडितों के द्वारा देव दीपावली के पूजन के हजारों लोग साक्षी बने ,इसके बाद गंगा आरती का नजारा देख लोग आनंदित हो उठे| उधर संकट मोचन मंदिर प्रांगण में विहिप के द्वारा विभिन्न प्रकार के  रंगोली बनाकर दीप जलाए गए और देव दीपावली मनाया गया ,क़स्बे के मां काली मंदिर ,शिवाला मंदिर , प्राचीन हनुमान मंदिर , पंचदेव मंदिर ,शनिदेव मंदिर ,शिवाजी तालाब स्थित शिव मंदिर आदि मंदिरों में श्रद्धालुओ ने दीप जलाकर देव दीपावली मनाया | देव दीपावली को तालाब तक जाने के लिए समुचित पथ प्रकाश की भी व्यवस्था की गई थी , वहीं सुरक्षा की दृष्टि से जगह जगह पुलिस के जवान तैनात किये गए थे|इस मौके पर तहसीलदार ब्रजेश कुमार वर्मा व प्रभारी निरीक्षक श्रीकांत राय , नगर पंचायत अध्यक्ष राजकुमार अग्रहरी , पत्नी गुड़िया देवी , कमल कुमार कानू ,रामलोचन तिवारी ,कन्हैया अग्रहरी , राजन श्रीवास्तव ,जवाहर लाल अग्रहरि, मनोज मिश्रा ,बबलू सिंह , संदीप गुप्ता ,दिलीप पाण्डेय, मनीष जायसवाल ,सेराज खान  जयबाबु, गोविंन्द अग्रहरि, आयोजन समिति अध्यक्ष अरुण कनौजिया ,लेखपाल  अलाउद्दीन ,रेशमा सिंह ,विमिलेश के साथ तहसील के अन्य राजस्वकर्मी व कर्मचारी मौजूद रहे|
बता दे कि  प्राचिन शिवाजी तालाब पर राजस्व विभाग की तरफ से पिछले कई वर्षों से देव दीपावाली का भव्य आयोजन किया जा रहा है इसके अलावा कई धार्मिक संगठन भी इस आयोजन में बढ़ चढ़ कर हिस्सा लेते है|