दुद्धी/सोनभद्र|पुलिस अधीक्षक सोनभद्र द्वारा वांछित अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के दृष्टिगत कोतवाली दुद्धी पुलिस द्वारा मु0अ0 संख्या 128/22 धारा 323,504,506 ,452 ,354 आईपीसी के वांछित अभियुक्त रामनरेश कुशवाहा पुत्र रामप्यारे निवासी झारोखुर्द थाना दुद्धी सोनभद्र को सोमवार 12:05 बजे भठ्ठी मोड़ वहद ग्राम डूमरडीहा से गिरफ्तार करके न्यायालय चालान कर दिया गया|अभियुक्त लंबे समय से फरार चल रहा था| अभियुक्त को गिरफ्तार करने वाले टीम में तेज बहादुर राय ,कांस्टेबल इंदल सरोज व मनीष यादव मौजूद रहें|







