दुद्धी बस स्टैंड से एक वारंटी गिरफ्तार
दुद्धी सोनभद्र : पुलिस अधीक्षक डॉ० यशवीर सिंह के निर्देशन में अपराधियों की धर पकड़ व वारंटियों की गिरफ्तारी के क्रम में दुद्धी कोतवाली में तैनात कस्बा प्रभारी संजय सिंह द्वारा न्यायालय से लंबे समय से फरार चल रहे वारंटी ललित राम पुत्र नंदलाल निवासी वार्ड नं0 3 दुद्धी को बस स्टैंड दुद्धी से गिरफ्तार कर न्यायालय में भेजा है । ज्ञातव्य है कि अपर पुलिस अधीक्षक नक्सल विजय शंकर मिश्रा द्वारा वारंटियों के गिरफ्तारी हेतु कड़ी निर्देश दिए गए थे । जिसके बाद पुलिस हरकत में आई और उक्त वारंटी को न्यायालय भेज दिया ।







