श्याम अग्रहरि
पिपरी थाने में सीज 42 गाड़ियों की होगी नीलामी।
रेनुकूट-पिपरी थाना परिसर में 29 मई को लावारिस पाई गई व एमवी एक्ट में सीज की गई 42 वाहनों की नीलामी की जाएगी।यह जानकारी देते हुए पिपरी थाना प्रभारी अजय कुमार सिंह ने बताया कि उपजिलाधिकारी दुद्धी के नेतृत्व में थाने परिसर में सीज कुल 42 वाहनों की नीलामी का आयोजन किया गया है।इस दौरान इच्छुक लोग थाने में पहुंचकर वाहनों की नीलामी में भाग ले सकते हैं।







