वायरल : योगी की सभा मे योगी… जी का नारा लगाने वाला सभा समाप्त होते ही बसपा प्रत्याशी से जा मिलाया हाथ

दुद्धी/ सोनभद्र|दुद्धी में योगी आदित्यनाथ की सभा में माइक से भी तेज योगी जी का उद्घोष कर जयकारा लगाने वाला युवक जो सभा मे आकर्षण का केंद्र बन लोगों को आकर्षित कर रहा था वह योगी जी के प्रस्थान करते ही मिनटों में क़स्बे के त्रिभुवन फील्ड पहुँच कर बसपा नेता सतीश चन्द्र मिश्रा के आने से पूर्व बैरिकेडिंग के बाहर से बसपा प्रत्याशी हरिराम चेरों से हाथ मिलाकर उनका अभिवादन किया|
इसके साथ ही भाजपा की सभा से सैकड़ो लोग हाथों में झंडा लिए बसपा नेता सतीश चंद्र मिश्र को सुनने व उनके हेलीकाप्टर देखने त्रिभुवन फील्ड पहुँच गए| जो कौतूहल का केंद्र बना रहा