दुद्धी : सपा की चुनावी रोड शो में उमड़ा अपार जन सैलाब ,प्रत्याशी ने मांगा जनता जनार्दन का आशीर्वाद

गाजे-बाजे के साथ निकला रोड शो

दुद्धी /सोनभद्र। जैसे-जैसे चुनाव की तारीख बिल्कुल करीब आ रहा है वैसे वैसे प्रमुख दलों के प्रत्याशियों की भागदौड़ चुनावी रैली के अलावा रोड शो का कार्यक्रम बढ़ता जा रहा है। आज बृहस्पतिवार को पूर्वाहन करीब11:00 बजे समाजवादी पार्टी का टाउन क्रिकेट क्लब मैदान से समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी विजय सिंह गोंड ने अपने हजारों समर्थकों के साथ चुनावी रोड शो किया। समाजवादी पार्टी का रोड शो नगर के प्रमुख मार्गो से होता हुआ तालाब रोड से निकलकर बस स्टेशन पहुंचा ।रोड शो में बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया। चुनावी रोड शो करके पार्टी प्रत्याशी अपनी चुनावी ताकत का एहसास अन्य पार्टियों को कराने में कहीं से भी चूक नहीं रहे हैं।
समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी विजय सिंह गोंड अपने हजारों समर्थकों के साथ वाहन में खड़े होकर आम मतदाताओं से हाथ जोड़कर उनका अभिवादन कर रहे थे। सपा प्रत्याशी विजय सिंह गोंड ने कहा कि पूरे प्रदेश में बदलाव की बहार चल रहा है इस बार समाजवादी पार्टी की सरकार बनेगी जिसके मुख्यमंत्री अखिलेश सिंह यादव होंगे। कहा कि सरकार बनना तय है प्रदेश के साथ-साथ पूरे दुद्धी विधानसभा क्षेत्र का बहुमुखी विकास कर दुद्धी को जिला बनाया जाएगा। कहा कि पूरे विधानसभा क्षेत्र के आदिवासी समाज के साथ पूरा समाज का हर व्यक्ति समाजवादी पार्टी के साथ है सभी ओर से उनकी मदद क्षेत्र की आम जनता कर रहे हैं जिसका आज उदाहरण देखने को मिला। कहा कि क्षेत्र की जनता ने आशीर्वाद दिया तो आम जनता के कार्यों और क्षेत्र के विकास में किसी प्रकार की कोताही और कमी नहीं होने दिया जाएगा हर समस्याओं के समाधान के लिए शासन प्रशासन से मिलकर लोगों की समस्याओं का समाधान किया जाएगा और वही बेरोजगारी महंगाई से लोगों को निजात दिलाया जाएगा। क्षेत्र के आदिवासी किसानों के लिए उनके हक हुकूमत की लड़ाई हमेशा से लड़ते आए हैं और लड़ते रहेंगे। कहा कि गरीब तो आज उनको हक नहीं मिल रहा है सरकार बनी तो पूरा हक उन्हें दिलाया जाएगा। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी अन्य राजनीतिक दलों के द्वारा आम लोगों को बांटने का काम किया जा रहा है हमारे लिए सभी लोग एक समान हैं सबके लिए वह कार्य मिलजुल कर करेंगे। रोड शो में समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता जुबेर आलम ,गौस मोहम्मद खान ,शंभू हलवाई अवधेश जायसवाल ,जगदीश प्रसाद यादव ,अवध नारायण यादव ,विकास कुमार सहित हजारों की संख्या में लोग शामिल थे|