दुद्धी : विधानसभा चुनाव 2022 का सातवें चरण का मतदान होना बाकी है 7वें चरण का मतदान 7 मार्च को होना है विधानसभा 403 दुद्धी में 7 मार्च को मतदान होना है जैसे जैसे मतदान तिथि पास आ रही है वैसे वैसे प्रत्याशी अपना अपना पूरा ताकत प्रचार प्रसार में झोकते चले आ रहे है उसी क्रम में आज बसपा प्रत्याशी हरिराम चेरो ने बीड़र गांव में नुक्कड़ सभा के माध्यम से अपना किये 5 साल के कार्य को गिनाया और बसपा के किये गए कार्य को भी बतलाया। हरि राम चेरो ने दुद्धी को जिला बनाओ का जो आंदोलन चल रहा है उस पर कहा कि योगिराज में दुद्धी जिला नही बनेगा जिला तो मायावती बनाती है उन्होंने सपा प्रत्याशी विजयसिंह गोड़ पर निशाना साधते हुए कहा कि विजय सिंह गौड़ गरीबो का हजारों बीघा जमीन हड़प लिया है







