दुद्धी ब्लॉक प्रमुख के नेतृत्व में दुद्धी बी०डी०सी० संघ ने दिया भाजपा को समर्थन

*दुद्धी क्षेत्र पंचायत के 45 बीडीसीयो भाजपा प्रत्याशी राम दुलारे गोंड को जिताने हेतु भरी हुंकार दिया समर्थन

*दुद्धी ब्लॉक प्रमुख के नेतृत्व में दुद्धी  बी०डी०सी० संघ ने दिया भाजपा को समर्थन !!
(दुद्धी /सोनभद्र) दुद्धी विकासखंड के महुली ग्राम पंचायत में दुद्धी  ब्लॉक प्रमुख रंजना चौधरी के आवास पर आज 45 क्षेत्र पंचायत सदस्यों ने भारतीय जनता पार्टी दुद्धी विधानसभा 403 के प्रत्यासी रामदुलारे गोंड़ को विजयी बनाने का संकल्प लिया!इस दौरान झारखंड राज्य के प्रदेश महामंत्री डॉ० प्रदीप वर्मा व ब्लाक प्रमुख रंजना चौधरी ने दुद्धी क्षेत्र पंचायत सदस्य संघ के अध्यक्ष पी०सी गुप्ता सहित सभी सम्मानित क्षेत्र पंचायत सदस्यों को भगवा गमछा पहना कर उनका स्वागत व अभिनन्दन किया गया और  सभी दुद्धी क्षेत्र के सदस्य गणों  ने पूर्ण रूप से भारतीय जनता पार्टी के प्रति अपनी आस्था जताते हुए प्रदेश में पुनः भाजपा सरकार बनाने का वचन दिया! *बीडीसी* ब्लॉक अध्यक्ष प्रेमचंद गुप्ता महफूज आलम दिलीप गुप्ता इंद्रजीत यादव जगदीश विनोद पासवान धान सिंह सत्यनारायण नीता राम सहिततीन दर्जन से ज्यादा बीडीसीयो ने आज ब्लाक प्रमुख के निजी आवास पर भाजपा के प्रत्याशी राम दुलारे गोंड़ को जिताने हेतु संकल्प लिया भरी हुंकार ।।इस दौरान जनजाति आयोग के उपाध्यक्ष रामनरेश पासवान, दुद्धी विधानसभा प्रभारी संतोष शुक्ला,जिलाकार्य समिति सदस्य मनोज मिश्रा,प्रवासी प्रभारी विभाकर पांडे,झारखण्ड राज्य के पूर्व विधायक गुरुचरण गौंड़,सेवानिवृत्त जिलाजज राजन चौधरी,जिलामंत्री दिलीप पांडे,दुद्धी मण्डल अध्यक्ष मनोज सिंह बबलू,सहित क्षेत्र पंचायत सदस्य व कार्यकर्ता बन्धु उपस्थित रहे!